Homeबिहारआराआरा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना मेरी पहली प्राथमिकता: इंदु देवी

आरा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना मेरी पहली प्राथमिकता: इंदु देवी

  • हाइलाइट: Ara Mayor Indu Devi
    • महापौर इंदु देवी ने नगर निगम परिसर में किया झंडोतोलन

आरा। नगर निगम परिसर में शुक्रवार को 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महापौर इंदु देवी (Ara Mayor Indu Devi) ने झंडोतोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया। उन्होंने कहा कि वे शहर के विकास के लिए तत्पर है। सभी लोगों के सहयोग से शहर का विकास किया जा रहा है। आने वाले समय में आरा का चौमुखी विकास होगा।

jay kumar

उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है की आरा शहर स्वच्छ और सुंदर बने। इस मौके पर महापौर इंदू देवी एवं मेयर प्रतिनिधि प्रेम पंकज उर्फ ललन ने सभी पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों को तिरंगा पट्टी पहनकर सम्मानित किया।

उप महापौर पूनम देवी, नगर आयुक्त अंजू गुप्ता, मेयर प्रतिनिधि प्रेम पंकज उर्फ ललन, वार्ड पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि राहुल सिंह , लियाकत अली, प्रकाश सहनी, वार्ड पार्षद रंजीत सिंह, वार्ड पार्षद मालती देवी, प्रतिनिधि मनु सिंह, वार्ड पार्षद सम्राट सक्सेना, वार्ड पार्षद राधना देवी, प्रतिनिधि लल्लू, वार्ड पार्षद आशा देवी, प्रतिनिधि बम ओझा, पार्षद प्रतिनिधि अभय श्रीवास्तव, वार्डं प्रतिनिधि महेंद्र, वार्ड पार्षद भानु दुबे, पार्षद प्रतिनिधि मंटू सिंह, पार्षद प्रतिनिधि नगेंद्र यादव, वार्ड पार्षद शमीम वार्ड पार्षद मोहम्मद जाकिर, वार्ड पार्षद मोहम्मद फैज, पार्षद प्रतिनिधि पिंटू खान, पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना महतो, वार्ड पार्षद शंभू कुमार, वार्ड पार्षद सीता देवी, पार्षद प्रतिनिधि भीम साह, वार्ड पार्षद श्रीकांत सिंह एवं वार्ड पार्षद प्रभावती देवी उपस्थित थी।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular