- हाइलाइट: TIE Patna Chapter
- पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश को सोशल एंटरप्रेन्योरशिप के लिए सम्मानित किया गया
- डॉ भावेश को सम्मानित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री का आभार जताया
आरा। टाई पटना चैप्टर (TIE Patna Chapter) द्वारा चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना में आयोजित अपने प्रथम वर्षगांठ पर पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश को सोशल एंटरप्रेन्योरशिप के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित देश-विदेश में स्थापित बिहार के एंटरप्रेन्योर शामिल हुए थे।
डॉ भावेश को सम्मानित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में जमीन से जुड़कर सेवा करने वाले शख्सियतों की पहचान कर सम्मानित करने के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम में चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के निदेशक प्रो (डॉ) राणा सिंह, टाई के अध्यक्ष कुमुद कुमार एवं विभाष कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कई उद्यमी एवं समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गय


