Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या

जगदीशपुर में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या

  • हाइलाइट: Pregnant Anjali murder
    • मायकेवालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का लगाया आरोप
    • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोर्चा गांव में शनिवार की सुबह घटी घटना

जगदीशपुर,आरा। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोर्चा गांव में शनिवार की सुबह एक गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वही मृतका के मायकेवालों द्वारा ससुराल वालों पर गला दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोर्चा गांव निवासी राहुल यादव की 24 वर्षीया पत्नी अंजली कुमारी है।

jay kumar

Pregnant Anjali murder इधर, मृतका के मामा आयर थाना क्षेत्र के चिरापुर गांव निवासी विमलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी भांजी अंजली कुमारी की शादी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोर्चा गांव निवासी छोटू यादव के पुत्र राहुल यादव से मई 2022 में की थी। उस समय तीन लाख रुपये नगद, एक सोने का चेन उपहार स्वरूप दिया गया था। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी वर्ष फरवरी माह में जब उन्होंने अपनी दूसरी भांजी निरंजल कुमारी की शादी की है। उसे उपहार में बाइक दिया था।

Pregnant Anjali murder – बुलेट नहीं देने पर हत्या का आरोप

इसी बात को लेकर अंजली के ससुराल वाले बुलेट बाइक की मांग करने‌ लगे। उसे तीन महीना से लगातार पर प्रताड़ित भी किया जा रहा था। इसकी शिकायत उसने अपने मायके में भी की, लेकिन मायके वाले बुलेट देने में असमर्थता जता दिया। शनिवार की सुबह करीब दस बजे उसकी मां ने फोन किया तो उसके पति द्वारा कहा गया कि वह बाथरूम में गिर गई है और हम लोग उसे पटना लेकर जा रहे हैं। उसकी हालात सीरियस है।

जिसके बाद उसकी मां ने इसकी जानकारी उन्हें दी। जब विमलेश कुमार द्वारा उसके पति पर फोन किया गया तो उसने एक घंटे बाद फोन उठा कर कहा कि मैं नहीं पहचानता हूॅं। उसने बताया कि हम लोग उसे पटना के मीठापुर लेकर आए हैं। जब परिजन उसके ससुराल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसकी शव जमीन में पड़ा है और उसके गले पर निशान है।

जब परिजन ने पूछा कि जब तबीयत खराब था तो इसके गले पर निशान कैसा है। तभी ससुराल वालों द्वारा हम लोगों के साथ गए लड़की के पिता और रिश्तेदार लोगों को मारपीट पर जख्मी कर दिया गया है। वही दुसरी तरफ मृतका के मामा विमलेश कुमार ने बुलेट बाइक की मांग को लेकर अपनी भांजी अंजली कुमारी की गला दबाकर हत्या करने एवं पूछताछ करने पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular