Homeबिहारआरा भोजपुरआरा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर जख्मी बुजुर्ग व कोईलवर मे युवक...

आरा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर जख्मी बुजुर्ग व कोईलवर मे युवक की मौत

  • हाइलाइट: Falling from train
    • भोजपुर में ट्रेन से गिरकर भागलपुर निवासी युवक की मौत

आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कोईलवर स्टेशन ब्रिज पर अप लाइन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन से गिरकर भागलपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के गांधी निकेन्ग गांव निवासी सुबोध चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम कुमार है। वह दिल्ली में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

इधर, मृतक के फुफेरे भाई जयराम कुमार ने बताया कि वह गुरुवार की शाम भागलपुर से ट्रेन द्वारा दिल्ली काम करने के लिए जा रहा था। उसी दौरान कोईलवर स्टेशन ब्रिज पर यह घटना घट गई। उसके पॉकेट में मिले आधार कार्ड व टिकट से पहचान कर रेल पुलिस द्वारा इसकी जानकारी परिजनों को दी गई।

सूचना पाकर परिजन रेल थाना पहुंचे। तत्पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाईयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी कोमल कुमारी एवं एक पुत्री शुभलक्ष्मी है। मृतक की पत्नी कोमल कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर होकर बुरा हाल है।

Falling from train – आरा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर जख्मी बुजुर्ग की मौत

  • इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
  • आरा स्टेशन पर बीते गुरुवार को ट्रेन से गिरकर जख्मी हुए थे बुजुर्ग

आरा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर जख्मी एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना रेल थाना पुलिस को दी गई। सूचना रेल पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।

बताया जाता है कि बीते गुरुवार की सुबह अज्ञात बुजुर्ग आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर गिर गए थे, जिससे वह जख्मी हो गए थे। जिसके बाद रेल पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात बुजुर्ग की मौत प्लेटफार्म पर गिरने एवं अंदरूनी चोट लगने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वही खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular