Homeराजनीतआरा सांसद सुदामा प्रसाद के दावे ने बढ़ाया सियासी तापमान

आरा सांसद सुदामा प्रसाद के दावे ने बढ़ाया सियासी तापमान

Ara MP Sudama Prasad: बिहार विधान परिषद उप निर्वाचन 2026: आरा में मतदान करने के बाद सांसद सुदामा प्रसाद ने महागठबंधन के जीत का किया दावा, राजनीतिक सरगर्मी तेज।

  • हाइलाइट: Ara MP Sudama Prasad
  • आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सोनू राय के जीत का दावा किया

आरा। भोजपुर-बक्सर विधान परिषद की रिक्त सीट के लिए हो रहे उप निर्वाचन ने राज्य के सियासी तापमान को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में आरा स्थित मतदान केंद्र पर आज सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया। आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

मतदान करने के पश्चात सांसद ने मीडिया से मुखातिब होते हुए महागठबंधन के प्रत्याशी सोनू राय की जीत का पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि महागठबंधन के प्रति जनप्रतिनिधियों का भरोसा अटूट है। जिसका सकारात्मक प्रभाव इस उप निर्वाचन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लंबी होती गईं। जनप्रतिनिधि अपनी भागीदारी दर्ज कराने के लिए तत्पर दिखे। सांसद सुदामा प्रसाद का यह दावा कि सोनू राय विजयी होंगे, अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। अब सभी की निगाहें 14 मई मतगणना के दिन पर टिकी हैं।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular