Homeबिहारआराआरा नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक

आरा नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक

Ara Municipal Corporation: आरा नगर निगम कार्यालय में बुधवार को महापौर इंदु देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई।

  • हाइलाइट: Ara Municipal Corporation
  • एक सप्ताह के अंदर शहर के प्रमुख नालों की होगी उड़ाही- इंदू देवी
  • महापौर बोली: शहर में प्रथम चरण के दौरान 5 हजार स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा
  • शहर के सभी 45 वार्डों में मच्छरों की रोकथाम हेतु नियमित दवा का होगा छिड़काव
  • सैरात स्थलों पर अनियमित वसूली करके वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
  • गर्मी को देखते हुए दो शिफ्ट में कचरा निष्पादन की व्यवस्था लागू की जाएगी

आरा। नगर निगम कार्यालय में बुधवार को महापौर इंदु देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी शुरुआत गत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के साथ हुई। बैठक में शहर के विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए निम्नलिखित निर्णय लिए गए। महापौर इंदु देवी ने नगर निगम के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर शहर के प्रमुख नालों की उड़ाही सुनिश्चित की जाए।

Ara Municipal Corporation: शहर में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 5 हजार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी, इसके बाद 2 हजार अतिरिक्त लाइट लगाने हेतु शीघ्र निविदा जारी की जाएगी। शहर के सभी 45 वार्डों में मच्छरों की रोकथाम हेतु नियमित दवा छिड़काव कराया जाएगा। साथ ही “जल-जीवन-हरियाली” योजना के तहत तालाबों एवं कुओं की उड़ाही और जीर्णोद्धार कराया जाएगा। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सामग्रियों की शीघ्र खरीदारी की जाएगी।

वही गर्मी को देखते हुए दो शिफ्ट में कचरा निष्पादन की व्यवस्था लागू की जाएगी। वही विज्ञापन एवं होर्डिंग के लिए शहर को पांच जोनों में विभाजित कर शुल्क निर्धारण एवं वसूली की व्यवस्था लागू की जाएगी। मुक्तिधाम में इलेक्ट्रिक एवं लकड़ी आधारित शवदाह गृह का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे दाह संस्कार की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

नगर आयुक्त बोली जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी

इस मौके पर नगर आयुक्त अंजू कुमारी ने जानकारी दी कि अंबेडकर कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया जाएगा, इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सफाई सामग्रियों की खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी तथा कर्मचारियों के सेवांत लाभों के निष्पादन हेतु विशेष कैंप लगाए जाएंगे। शहर के अस्पतालों के कचरा निष्पादन की निगरानी के लिए जांच कर चिन्हित संस्थानों को नोटिस भेजा जाएगा। साथ ही पिंक टॉयलेट निर्माण हेतु स्थान चयन कर जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अनियमित वसूली की शिकायत

सैरात स्थलों पर अनियमित वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने सख्त निर्देश जारी किए। सैरातधारकों को निर्धारित नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। प्रत्येक स्थल पर दर सूची बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा तथा अधिकृत रसीदों का ही उपयोग किया जाएगा। वसूली करने वाले व्यक्तियों का पंजीकरण एवं पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति वसूली नहीं करेगा। इसके अतिरिक्त वसूली रसीद पर हस्ताक्षर एवं तिथि अंकित करना आवश्यक होगा तथा शिकायतों की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित सैरात धारक की बंदोबस्ती रद्द कर उनकी जमा राशि जब्त की जाएगी।

अंत में महापौर इंदु देवी ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की। इस मौके पर महापौर इंदु देवी के अलावे नगर आयुक्त अंजू कुमारी, नगर प्रबंधक रत्नेश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी दिव्य विकास एवं विकास कुमार सहित वार्ड संख्या-6 की पार्षद मालती देवी, वार्ड-21 के पार्षद डॉ. जितेंद्र कुमार, वार्ड-22 की पार्षद रेखा जैन, वार्ड-30 की पार्षद अनीता देवी, वार्ड-33 की पार्षद आशा देवी, वार्ड-40 की पार्षद राजीव कुमार उर्फ गुड्डू तथा निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular