Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया थाना के वासुदेवपुर गांव स्थित ईट भट्टा में काम करनेवाले मजदूर...

बिहिया थाना के वासुदेवपुर गांव स्थित ईट भट्टा में काम करनेवाले मजदूर की मौत

Vasudevpur: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव स्थित ईट भट्टा के समीप गड्ढे में गिरने से यूपी निवासी मजदूर की मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Vasudevpur
  • गड्ढे में गिरने से यूपी निवासी मजदूर की मौत, घर में मचा कोहराम
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
  • बिहिया थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव स्थित ईट भट्टा के समीप बुधवार की शाम घटी घटना

आरा। जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव स्थित ईट भट्टा के समीप गड्ढे में गिरने से यूपी निवासी मजदूर की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र के मुरैता प्राचीन गांव निवासी गौरी शंकर का 32 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार है। वह वासुदेवपुर गांव स्थित ईट भट्टा में काम करता था।

Vasudevpur: चार महीना पूर्व ही साथियों के साथ काम करने आया था

इधर, उसके साथ काम कर रहे उसके साथ ही प्राण कुमार ने बताया कि ईट भट्टा पर चार महीना पूर्व अपने छह अन्य साथियों के साथ काम करने आया था। बुधवार की शाम वह ईट भट्टा से कुछ दूरी पर स्थित गड्ढे के पास लघुशंका करने गया था। जहां पर वह अचानक गिरकर बेहोश हो गया और मुंह से खून बहने लगा।

तभी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे देखा तो उन्होंने इसकी सूचना ईट भट्टा के लोगों को दी। सूचना पाकर वे लोग वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी संगीता देवी, तीन पुत्री अंजली, तनु, छोटी एवं एक पुत्र है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी संगीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular