Homeबिहारबिहार पुलिसभोजपुर एसपी ने जिले के स्वर्ण व्यवसाययों के साथ की बैठक

भोजपुर एसपी ने जिले के स्वर्ण व्यवसाययों के साथ की बैठक

Bhojpur SP Raj: भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा जिले के स्वर्ण व्यावसायियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

  • हाइलाइट: Bhojpur SP Raj
  • प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी लगाए स्वर्ण व्यावसायी

आरा। पुलिस अधीक्षक राज द्वारा जिले के स्वर्ण व्यावसायियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने, प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया।

इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि बाजार क्षेत्रों में पुलिस गश्त को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि स्वर्ण व्यावसायियों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में उपस्थित व्यवसायियों ने भी पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग करने का भरोसा जताया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular