Ara Nawada crime: आरा नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ यादव टोली मोहल्ला में शुक्रवार की रात छेड़खानी करने का झूठा आरोप लगा बदमाशों ने एक मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- हाइलाइट :
- इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में थोड़ा दम
- पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
- नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ यादव टोली मोहल्ला में शुक्रवार की रात घटी घटना
Ara Nawada crime आरा। नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ यादव टोली मोहल्ला में शुक्रवार की रात छेड़खानी करने का झूठा आरोप लगा बदमाशों ने एक मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे गर्दन में बाएं साइड गौली मारी गई है। इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।
उधर, सूचना पाकर एएसपी परिचय कुमार एवं नवादा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। वही बदमाशों द्वारा करीब सात से आठ राउंड फायरिंग करने की भी बात सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ यादव टोला मोहल्ला निवासी राजनाथ सिंह के 45 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार है। वह किराना दुकान पर मुंशी का काम करते थे। वही एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि ये लोग एक ही मोहल्ले के रहने वाले है। इन लोगों के बीच कुछ विवाद हुआ। विवाद के दौरान दो-तीन युवक हथियार निकालकर फायरिंग करने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गई और उनकी मृत्यु हो गई है।
एक्जेक्टली कितनी गोलियां चली है। यह अभी या स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की छानबीन जारी है। जो भी अपराधी शामिल है वह हमारे गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है। जांच उपरांत ही आपको सब कुछ बता दिया जाएगा। फैमिली द्वारा स्टेटमेंट दिया गया है। लेकिन अभी उसे जांच के मद्देनजर रखते हुए कुछ भी कहना सही नहीं है।



