Sunday, April 28, 2024
No menu items!
Homeबिहारआरासियाराम का जाप करो, विरोधियों को साफ करो-केशव प्रसाद मौर्य

सियाराम का जाप करो, विरोधियों को साफ करो-केशव प्रसाद मौर्य

होटल आरा ग्रांड के सभागार में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में बोले यूपी के डिप्टी सीएम

UP Deputy CM: होटल आरा ग्रांड के सभागार में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में बोले यूपी के डिप्टी सीएम

आरा। होटल आरा ग्रांड के सभागार में शुक्रवार को भाजपा आरा विधानसभा द्वारा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (UP Deputy CM) समेत बिहार भाजपा के कई महत्वपूर्ण नेता मौजूद रहें। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। आगत अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बिहार के पूर्व मंत्री जीवेश कुमार को पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने मां आरण्य देवी की प्रतिमा, शाल एवं बुके देकर किया।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

इसके पश्चात अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र के जन्म भूमि से मां जानकी की जन्म स्थली पर पधारे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अभिनन्दन है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि अबकी बार 400 पार का जो नारा दिया है, उसमें आरा संसदीय क्षेत्र पहली पंक्ति में होगा। इस अवसर पर पधारे सभी बुद्धजीवियों एवं प्रदेश से पधारे नेताओं का चरण वंदन करता हूँ। मेरी इच्छा है कि बिहार भी उत्तर प्रदेश की तरह स्वच्छ वातावरण, भय मुक्त बिहार हो और भाजपा की सरकार हो। देश आज मोदी जी के मजबूत हाथों में सुरक्षित है और चहुंमुखी विकास हो रहा है।

उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (UP Deputy CM) ने कहा कि सियाराम का जाप करो विरोधियों को साफ करो। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी की युपी 80 की 80 और सीता मैया की धरती बिहार 40 को संकल्प के साथ एनडीए को देने के लिए संकल्पित हो।देश को मोदी जी जैसा एक ऐसा प्रधानमंत्री हमें मिला है जो सिर्फ जीत की ही बात नहीं करते हैं।बल्कि देश को 100 वर्ष आगे रखने के बारे में सोचते हैं।मौर्य ने कहा कि आगामी लोकसभा का चुनाव महज हम जीतने के लिए नहीं भारत को विश्व गुरु बनाने, विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, भ्रष्टाचार, माफिया गरीबी और भारत के लिए गलत निगाह रखने वाले को मिटाने के लिए देना है। इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों की जमात है जो अपने परिवारवादी व्यवस्था भष्ट्राचारी व्यवस्था बचाने को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं। बिहार और युपी का सम्बन्ध वर्षो पुराना है। यह धरती माता सिया की है। यहाँ के लोग काफी मेहनती, संघर्षशील और जुझारू राष्ट्र भक्त है। बिहार आंदोलन की धरती रहा है, मैं अमर शहीद महान क्रांतिकारी बाबु वीर कुंवर सिंह को नमन करता हूँ।

कार्यक्रम में उपस्थित जीवेश कुमार मिश्र, पूर्व मंत्री सह विधायक और कार्यक्रम संयोजक, अवधेश नारायण सिंह, पूर्व सभापति बिहार विधान परिषद सह विधान पार्षद, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री सह विधायक बड़हरा विधानसभा, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, उदय प्रताप सिंह, प्रदेश संयोजक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, उपमेयर पुनम देवी, अशोक भट्ट, सह क्षेत्रीय प्रभारी, डॉ. संदीप कुमार, जिला संयोजक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रेमरंजन चतुर्वेदी, नगरध्यक्ष जीतू चौरसिया, ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, लव पाण्डेय, अजय सिंह, मुन्ना कुशवाहा, मेयर प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन, उपमेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह, गुड्डू पासवान, राजकुमार कुशवाहा, दिनेश सिंह, विजय सिंह, रौबिन कुशवाहा, प्रियांशु दीवान, अश्वनी कुशवाहा, अनुपमा सिंह, हैप्पी तिवारी, चंदन विश्वकर्मा, रितेश वर्मा, मुन्ना सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, उमाशंकर सिंह उर्फ मिठाई लाल, डॉ. संतोष पाण्डेय, जिला उद्योग मंच के पंकज प्रभाकर, बिनोद जी, सत्यनारायण प्रसाद, सुरेश प्रसाद, रणधीर कुमार ने अंगवस्त्र, माँ आरण्य देवी एवं बाबू कुंवर सिंह का मेंमोंटो, बुके और माला देकर सम्मानित किया।

युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बलजीत सिंह एवं ग्रामीण अध्यक्ष सोनु सिंह के सम्पूर्ण टीम के द्वारा बड़ी माला से सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सुशील कुमार मिश्र एवं जिलाध्यक्ष दुुुुर्गा राज ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में सुदामा राय, पूर्व उपमेयर मालती सिंह, अरुण सिन्हा, डॉ दिनेश कुमार सिन्हा, आदित्य विजय जैन, सीता देवी, मनीष गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, सुबोध वर्मा, रानु चौरसिया, उमेश पटेल, नागेश्वर दुबे पीपी, मेजर राणाप्रताप सिंह, डॉ. विजय गुप्ता, सरोज चन्द्रवंशी, गौतम श्रीवास्तव, मोनु सिंह, समेत सैकड़ों चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षाविद, व्यवसायी शामिल हुए।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!