HomeNewsआरा मंडल कारा से 31 सजायाफ्ता बंदियों को बक्सर सेंट्रल जेल भेजा...

आरा मंडल कारा से 31 सजायाफ्ता बंदियों को बक्सर सेंट्रल जेल भेजा गया

Ara News-25 पुरुष तथा 6 महिला बंदियों को बक्सर सेंट्रल जेल भेजा गया

Ara News आरा मंडल कारा से 31 सजायाफ्ता बंदियों को बक्सर सेंट्रल जेल भेजा गया। बंदियों को बक्सर सेंट्रल भेजने की कार्रवाई शनिवार की रात्रि हुई। इनमें 25 पुरुष तथा 6 महिला बंदी हैं। जेल सुपरिटेंडेंट युसूफ रिजवान ने इसकी पुष्टि की। आरा मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहे। आरा मंडल कारा में अमन चैन बना रहे इसी उद्देश्य को लेकर जेल सुपरिटेंडेंट युसूफ रिजवान ने 25 मेल एवं 6 फीमेल बंदियों को आरा मंडल कारा से बक्सर सेंट्रल जेल में ट्रांसफर कर दिया है।

आरा मंडल कारा में कई लोगों पर जेल के अंदर षड्यंत्र रचने का भी आरोप था। बक्सर सेंट्रल जेल भेजे गए बंदियों के बाद आरा मंडल कारा में बंद बंदियों में हड़कंप मचा हुआ है। Ara News सूत्रों की मानें तो कई लोगों की लिस्ट तैयार की गई है जो आरा मंडल कारा से बक्सर सेंट्रल जेल एवं भागलपुर सेंट्रल जेल भेजे जाएंगे।

शाहपुर के सहजौली में फुटबॉल का महामुकाबला,यूपी के वाराणसी बनाम बिहार के पटना की टीम के बीच होगा मैच

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular