Homeबिहारआराआरा रेलवे स्टेशन: बेहोश पड़ी छात्रा की मंगलामुखी (किन्नर) ने बचाई जान

आरा रेलवे स्टेशन: बेहोश पड़ी छात्रा की मंगलामुखी (किन्नर) ने बचाई जान

आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर शनिवार की सुबह गुस्से में आकर एक छात्रा ने ब्लेड से अपने हाथ काट लिया। जिससे बुरी तरह लहूलुहान हो गई।

Ara Kinnar: आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर शनिवार की सुबह गुस्से में आकर एक छात्रा ने ब्लेड से अपने हाथ काट लिया। जिससे बुरी तरह लहूलुहान हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Ara Kinnar
    • इंटर की छात्रा ने गुस्से में आकर ब्लेड से काटा हाथ
    • जख्मी छात्रा का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर शनिवार की सुबह घटी घटना

आरा: आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर शनिवार की सुबह गुस्से में आकर एक छात्रा ने ब्लेड से अपने हाथ काट लिया। जिससे बुरी तरह लहूलुहान हो गई। वहां से गुजर रहे मंगलामुखी (किन्नर) की नजर बेहोश छात्रा पर पड़ी, तब उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी छात्रा अरवल जिले के अरवल थाना क्षेत्र के अरवल गांव निवासी श्वेता कुमारी (काल्पनिक नाम) है। वह इंटर की छात्रा है।

इधर, जख्मी ने बताया कि शुक्रवार को घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद वह गुस्से में आकर घर से भागकर आरा रेलवे स्टेशन आ गई थी। इसके बाद शनिवार की सुबह गुस्से में ही उसने अपने बाएं हाथ के कलाई की नस ब्लेड से काट ली। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular