Wednesday, May 1, 2024
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरवीर कुंवर सिंह विजयोत्सव के दौरान नहीं होंगे संस्कृति कार्यक्रम

वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव के दौरान नहीं होंगे संस्कृति कार्यक्रम

भोजपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 अप्रैल 2024 को वीर कुँंवर सिंह विजयोत्सव मनाने हेतु जिला समाहरणालय के सभागार में इस आयोजन से संबंधित सभी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

Veer Kunwar Singh Vijayotsav: भोजपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 अप्रैल 2024 को वीर कुँंवर सिंह विजयोत्सव मनाने हेतु जिला समाहरणालय के सभागार में इस आयोजन से संबंधित सभी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

  • हाइलाइट :- Veer Kunwar Singh Vijayotsav
    • लोकसभा चुनाव के आदर्श आचार संहिता को लेकर लिया गया फैसला
    • झंडोतोलन, प्रभात फेरी, वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

आरा: जिला पदाधिकारी, भोजपुर की अध्यक्षता में 23 अप्रैल 2024 को वीर कुँंवर सिंह विजयोत्सव मनाने हेतु जिला समाहरणालय के सभागार में इस आयोजन से संबंधित सभी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वीर कुंवर सिंह स्मारक समिति के सचिव डी. राजन के द्वारा विजयोत्सव के दिन पूर्व से मनाये जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा विस्तृत तौर पर बताई गई।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

इस बार 23 अप्रैल 2024 को विजयोत्सव मनाने के दौरान सम्पन्न होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के अन्तर्गत लागू आदर्श आचार संहिता के अन्तर्गत सभी कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है। जो महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, उनमें पूर्वाहन 6 बजे से 7 बजे के बीच प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा 50 बच्चे मैराथन दौड़ में शामिल होगें। उक्त दोनो कार्यकम श्री वीर कुंवर सिंह पार्क में समाप्त होगें।

प्रभात फेरी का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रभात फेरी एवं मैराथन के लिए सभी रूटो को चयनित कर लिया गया है। चयनित रूटो पर ट्रैफिक की व्यवस्था सुलभ रहने हेतु ट्रैफिक डीएसपी को निर्देशित किया गया है। प्रभात फेरी एवं मैराथन के आयोजन के दौरान ही स्वीप की गतिविधियों को भी अंजाम दिया जाएगा। मतदाता को चुनाव कार्य में भाग लेने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया जाएगा।

चुनाव से संबंधित के प्रयोग के साथ-साथ जीविका दीदीयों द्वारा रंगोली निर्माण कराने को कहा गया 7:30 बजे राष्ट्रीय झण्डोत्तोलन एवं विद्यालय की छात्राओं के द्वारा राष्ट्रगान का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा। 8:35 बजे वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम तथा 8:45 बजे मंगलदीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा।

उप विकास आयुक्त के अनुसार स्वीप के कार्यक्रम के अन्तर्गत ट्राई साईकल रैली का आयोज किया जाएगा। प्राभात फेरी एवं मैराथन के दौरान पानी, बिस्कुट का इन्तेजाम किया जाएगा। साथ ही चिकित्सा विभाग को मेडिकल किट एवं एंबुलेंस की सुविधा के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है।

बैठक में उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर, नगर आयुक्त, वरीय उप समाहर्ता, जिला सामान्य प्रशाखा प्रभारी के साथ-साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!