Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में ट्रेन और ट्रैक्टर की हुई भीषण टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

भोजपुर में ट्रेन और ट्रैक्टर की हुई भीषण टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

Ara-Sasaram railway section: आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव स्थित रेलवे लाइन के समीप मंगलवार की सुबह ट्रेन एवं ट्रैक्टर की टक्कर हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara-Sasaram railway section
    • रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

आरा, बिहार। मंगलवार की सुबह आरा-सासाराम रेलखंड पर स्थित उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के समीप ट्रेन और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। यह घटना उस समय घटी जब एक ट्रैक्टर रेलवे लाइन पार कर रहा था और उसी दौरान आरा से सासाराम की ओर जा रही यात्री ट्रेन (गाड़ी संख्या 63369) से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रेन के इंजन में फंस गया। हलाकी हादसे के पूर्व ट्रैक्टर चालक कूदकर मौके से फरार हो गया। इस घटना के कारण आसपास के क्षेत्र में काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस हादसे के परिणामस्वरूप कुछ घंटों के लिए रेल यातायात बाधित रहा, यह संतोषजनक है कि इस गंभीर रेल दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।

Ara-Sasaram railway section: ट्रेन के इंजन में फंसे ट्रैक्टर के हिस्से

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लेने के बाद, फंसे हुए ट्रैक्टर के इंजन को निकालने के लिए एक क्रेन मंगाई गई। क्रेन की सहायता से ट्रेन के इंजन में फंसे ट्रैक्टर के हिस्से को काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। पुलिस ने घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित पैसेंजर ट्रेन आरा स्टेशन से सासाराम के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने बताया कि जब ट्रेन तेतरिया गांव और उदवंतनगर हॉल्ट के पास से गुजर रही थी, तभी रेलवे ट्रैक पार कर रही ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। ट्रेन चालक ने दुर्घटना को टालने का हर संभव प्रयास किया था, लेकिन अंततः भिड़ंत हो गई।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular