Homeआरा भोजपुरपीरोभांजे के बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, चचेरे मामा को लगी गोली

भांजे के बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, चचेरे मामा को लगी गोली

Sambhal Tola Piro: भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के संभल टोला गांव में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • हाइलाइट: Sambhal Tola Piro
    • जख्मी युवक इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर
    • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को किया गिरफ्तार
    • पीरो थाना क्षेत्र के संभल टोला गांव में सोमवार की रात घटी घटना

आरा, बिहार। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के संभल टोला गांव में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार देर रात आयोजित इस समारोह में, नशे की हालत में किए गए हर्ष फायरिंग से संभल टोला गांव निवासी अखिलेश कुमार यादव (29 वर्षीय) के बाएं सीने में गोली लग गई। उन्हें तत्काल पीरो पीएचसी से सदर अस्पताल आरा ले जाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इस अप्रत्याशित घटना से खुशी का माहौल अचानक सन्नाटे में बदल गया और उपस्थित लोगों के बीच भगदड़ मच गई।

सूचना मिलते ही पीरो थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार भांजे के बर्थडे पार्टी में गोली लगने से जख्मी पीरो थाना क्षेत्र के संभल टोला गांव वार्ड नंबर-1 निवासी हरी सिंह यादव का 29 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार यादव है। वही गिरफ्तार आरोपी पीरो थाना क्षेत्र के लहराबाद गांव निवासी रामदेव सिंह का पुत्र लालबाबू सिंह है।

Sambhal Tola Piro: नाच प्रोग्राम के दौरान हर्ष फायरिंग

इधर, जख्मी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि उनके चचेरी बहन के 3 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार का बर्थडे पार्टी उसके ननिहाल संभल टोला गांव में मनाया जा रहा था। बर्थडे पार्टी में नाच प्रोग्राम का आयोजन था। सोमवार की देर रात जब प्रोग्राम चल रहा था और सभी लोग नाच देख रहे थे। उसी दौरान वहां पर आए एक युवक ने नशे की हालत में हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान उन्हें गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल अखिलेश कुमार यादव, जन्मदिन मना रहे लवकुश कुमार के चचेरे मामा हैं, जबकि आरोपी लालबाबू सिंह बच्चे के फुफेरे मामा लगते हैं। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है। वही पीरो थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह ने बताया कि जख्मी युवक के बयान पर पीरो थाना क्षेत्र के लहराबाद गांव निवासी राजदेव सिंह के पुत्र लालबाबू सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लालबाबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular