Homeबिहारआरा भोजपुरशहीद प्रमोद कुमार सिंह की तृतीय शहादत दिवस मना

शहीद प्रमोद कुमार सिंह की तृतीय शहादत दिवस मना

Martyrdom Day: वीर शहीद नायक प्रमोद कुमार सिंह का तृतीय शहादत दिवस चंदवा स्थित ग्रीन हेवन रिजॉर्ट में मनाया गया।

  • हाइलाइट: Martyrdom Day
    • आरा शहर के चंदवा स्थित ग्रीन हेवन रिजॉर्ट में आयोजित हुआ कार्यक्रम
    • 20 वीरांगनाओं को शाॕल देकर किया गया सम्मानित

आरा। वीर शहीद नायक प्रमोद कुमार सिंह का तृतीय शहादत दिवस चंदवा स्थित ग्रीन हेवन रिजॉर्ट में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वीकेएसयू के पूर्व वीसी एवं ब्रह्मपुर पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र तिवारी रहें। अतिथियों में संदेश विधायक राधाचरण सेठ साह, कर्नल आर.के.मिश्रा, कमांडिंग ऑफिसर 5 बिहार बटालियन एनसीसी भोजपुर, कर्नल राणा प्रताप सिंह (अध्यक्ष बिहार राज्य पूर्व सैनिक संध), डॉ. अर्चना सिंह (प्रिंसिपल संभावना आवासीय विद्यालय, आरा), भाई ब्रम्हेश्वर, पूर्व एसीएमओ डॉ. के.एन. सिन्हा, नन्द कुमार सिंह (एमडीजे पब्लिक स्कूल सोनबरसा), सनोज कुमार (सेंट जेवियर स्कूल धोबहां), विनोद सिंह (भोजमो), अखिलेश बाबा, आदित्य विजय जैन (डायरेक्टर ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय) थे।

सर्वप्रथम 221 फील्ड रेजीमेंट से आए कमांडिंग आफिसर के तरफ से माल्यार्पण किया गया, उसके बाद 5 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आर.के. मिश्रा द्वारा फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि दिया गया। उसके बाद आचार्य धर्मेंद्र तिवारी और सभी गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दिया। एनसीसी के कमांडिंग अफसर कर्नल मिश्रा ने बताया कि कभी भी वीरांगनाओं को जरूरत पड़ती है, तो हम लोग उनको मदद करने के लिए तैयार है।

मौके पर भाई बरमेश्वर, डॉ. अर्चना सिंह एवं डॉ. के. एन. सिन्हा आदि वक्ताओं ने अपना-अपना विचार रखा। संचालन करते हुई कर्नल राणा प्रताप सिंह ने कहा कि वीर शहीद प्रमोद कुमार का शहादत 23 दिसंबर 22 को सिक्किम में हुआ था। अवसर पर सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और 20 वीरांगनाओं को भी शाॅल देकर सम्मानित किया गया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular