Homeबिहारआराआरा एसडीएम ने भदेया गांव में संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण

आरा एसडीएम ने भदेया गांव में संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण

डॉ.अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत भदेया गांव का निरीक्षण, सेवाओं के त्वरित क्रियान्वयन का निर्देश

Ara SDM – Bhadeya village: जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने भदेया गांव का दौरा किया और ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

  • हाइलाइट:
    • डॉ.अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत भदेया गांव का निरीक्षण, सेवाओं के त्वरित क्रियान्वयन का निर्देश

आरा, बिहार। भोजपुर जिला अंतर्गत सदर प्रखंड के बसंतपुर पंचायत स्थित भदेया गांव में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत गुरुवार को हुए निरीक्षण में प्रशासन ने सरकारी योजनाओं (सेवाओं) के त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन पर ज़ोर दिया। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने भदेया गांव का दौरा किया और ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Ara SDM – Bhadeya village: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि सभी निर्धारित सेवाएं समयबद्ध रूप से लाभुकों तक पहुंचें, और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी और पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विदित रहें की डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान, राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति समुदायों तक सरकारी योजनाओं को सीधे उनके टोले में पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसमें राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य बीमा, आवास, पेंशन, मनरेगा जैसे 22 प्रमुख योजनाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular