Homeभोजपुरबड़हाराछह माह की मासूम बेटी के साथ पिता के हिंसक कृत्य ने...

छह माह की मासूम बेटी के साथ पिता के हिंसक कृत्य ने समाज को किया स्तब्ध

Aradhya Purushottampur: भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना अंतर्गत छोटकी इटहना गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं और रिश्तों की गरिमा को झकझोर कर रख दिया है।

  • हाइलाइट: Aradhya Purushottampur
  • पिता ने अपनी 6 माह की मासूम पुत्री को मंदिर में पटका, बच्ची की दर्दनाक मौत
  • कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के छोटकी इटहना गांव के मंदिर में बुधवार की शाम घटी घटना
  • पत्नी बोली:- पति की दिमागी हालत नहीं है ठीक, औघड़ बाबा को दिखाने ले गई थी

आरा,भोजपुर। जिले के कृष्णागढ़ थाना अंतर्गत छोटकी इटहना गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं और रिश्तों की गरिमा को झकझोर कर रख दिया है। एक पिता ने अपनी ही छह माह की मासूम बेटी को जमीन पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस घटना के बाद से पूरे गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची धोबहा थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी दीपांकर कुमार की 6 माह की पुत्री आराध्या कुमारी है। बताया जाता है कि आराध्या अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।

Aradhya Purushottampur: पत्नी बोली:- पति की दिमागी हालत नहीं है ठीक

इधर, घटना के संदर्भ में मृत बच्ची की मां, सुनती कुमारी ने बताया कि उसके पति दीपांकर कुमार की पिछले एक महीने से तबीयत खराब चल रही थी और उनकी दिमागी हालत भी स्थिर नहीं थी। पति के मानसिक उपचार के लिए सुनती उन्हें छोटकी इटहना गांव स्थित औघड़ बाबा के पास दिखाने ले गई थी।

बुधवार की शाम जब वे वहां पहुंचे, तभी बच्ची ने शौच कर दिया। सुनती ने बच्ची को साफ करने के बाद उसे अपने पति की गोद में थमाया और खुद बच्ची के कपड़े धोने चली गई। इसी दौरान, मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण दीपांकर ने अपनी ही दुधमुंही बच्ची को पास ही स्थित हनुमान मंदिर के फर्श पर उठाकर पटक दिया।

इस हिंसक कृत्य से बच्ची की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई। आनन-फानन में मां सुनती कुमारी बच्ची को लेकर आरा सदर अस्पताल की ओर दौड़ी, परंतु दुर्भाग्यवश बच्ची ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शोकाकुल परिजन शव को वापस गांव ले गए।

बताया जाता है कि सुनती कुमारी की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी और आराध्या उनकी पहली और इकलौती संतान थी। इस वीभत्स घटना के बाद से मां सुनती कुमारी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पिता द्वारा अपनी ही संतान के साथ किए गए इस कृत्य ने समाज को स्तब्ध कर दिया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular