Satyendra Singh Bhadwar: पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के नगर थाना क्षेत्र के एडीएम ऑफिस के समीप दो दिन पूर्व सड़क हादसे में जख्मी भोजपुर के बीएमपी जवान की मौत हो गई।
- हाइलाइट: Satyendra Singh Bhadwar
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- टाउन थाना क्षेत्र के एडीएम कार्यालय के समीप 16 मार्च की सुबह घटी घटना
आरा,भोजपुर। पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के नगर थाना क्षेत्र के एडीएम ऑफिस के समीप दो दिन पूर्व सड़क हादसे में भोजपुर के बीएमपी जवान की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक जवान चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव वार्ड नंबर-3 निवासी स्व. रामानंद सिंह के 55 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कुमार सिंह है। वह बिहार के बीएमपी पुलिस विभाग में हवलदार थे। वर्तमान में पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के बगहा अनुमंडल में एडीएम आवास में ड्यूटी पर तैनात थे।
इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि बीते 16 मार्च की सुबह वह एडीएम ऑफिस के समीप किसी कार्य से जा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। तब अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से उन्हें बगहा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाएगा। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें रेफर कर दिया था।
Satyendra Singh Bhadwar: आरा सदर अस्पताल के चिकित्सक ने किया मृत घोषित
परिजन उन्हें पटना के निजी अस्पताल से वापस उनके घर भदवर गांव ले आए। जहां बुधवार की सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।
बताया जाता है कि मृत जवान के परिवार में पत्नी सीता देवी, दो पुत्री प्रियंका, प्रिया व दो पुत्र सुधीर एवं सुभाष है। घटना के बाद में जवान के घर में हाहाकार मच गया है। उनकी पत्नी सीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


