HomeNewsबिहारबिहार के अररिया में खौफनाक वारदात: ठेले वाले ने ड्राइवर का सिर...

बिहार के अररिया में खौफनाक वारदात: ठेले वाले ने ड्राइवर का सिर धड़ से कर दिया अलग, फिर भीड़ ने कर दी मॉब लिंचिंग

Araria Bihar अररिया: जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के कृषि उत्पादन बाजार समिति(विघटित) के गेट संख्या दो के पास ठेला लगाने के सवाल पर ठेला दुकानदार और पिकअप के ड्राइवर में झगड़ा हुआ। इसके बाद जो हुआ वो बेहद ही खौफनाक और क्रूर था। ठेले वाले ने पिकअप ड्राइवर का सिर तेज धार वाले चाकू से काट कर धड़ से ही अलग कर दिया। इस खौफनाक कांड के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

jay kumar

Araria Bihar: ठेला दुकानदार ने ड्राइवर का सिर धड़ से कर डाला अलग

आरोपी ठेला दुकानदार फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ही चौहान टोला वार्ड संख्या चार का रहने वाला राहुल चौहान था।जबकि ड्राइवर जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के अमौना वार्ड संख्या 21 नबी हुसैन था। ठेला दुकानदार प्रतिदिन ठेला लगाकर सत्तू और अनानास बिक्री करने का काम करता था। वारदात को को अंजाम देने के बाद ठेला दुकानदार कृषि उत्पादन बाजार समिति में बन रहे गोदाम की ओर झाड़ी में छिप गया।जहां मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ ने झाड़ी से उसे बाहर निकाला

भीड़ के हत्थे चढ़े ठेले वाले की पीट-पीट कर हत्या

पुलिस जब आरोपी ठेला दुकानदार को लेकर सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रही था तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस कस्टडी से आरोपी ठेला दुकानदार को बाहर खींच लिया। इसके बाद आरोपी ठेले वाले राहुल चौहान की इतनी बुरी तरह से पिटाई की गई, कि उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। ये सबकुछ भीड़ ने पुलिस की आंखों के सामने ही कर डाला। गुरुवार की सुबह हुए इस डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है।

मौके पर पहुंचे बड़े अफसर

हालात के बिगड़ने की पुलिस ने आला अफसरों को खबर दी। इसके बाद मौके पर फारबिसगंज एसडीएम अभय कुमार तिवारी और एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।

जानिए, कैसे हो गई खौफनाक वारदात

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल चौहान कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) गेट संख्या दो पर ठेले पर सत्तू और अनानास बेचता था। जबकि अमौनाा का रहने वाला नबी हुसैन सब्जी मंडी पिकअप से सब्जी लेकर आया हुआ था। पिकअप गाड़ी हटाने के सवाल पर दोनों में पहले बहस हुई। इसके बाद राहुल ने पिकअप गाड़ी के ड्राइवर के पेट में चाकू घोप दिया और फिर सर को धड़ से अलग कर हाथ में लेकर घूमता रहा। फिर भीड़ ने उसे पुलिस के हाथों से छीन कर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular