HomeNewsबिहारभोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरूही गांव से बड़ी खबर

भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरूही गांव से बड़ी खबर

Baruhi Village: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव में बुधवार की रात घरेलू कलह के कारण एक युवक ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के पीछे ताड़ के पेड़ से लटका मिला।

  • हाइलाइट: Baruhi Village
  • युवक ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सनसनी
  • गांव के बधार में ताड़ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
  • परिजन द्वारा घरेलू कलह में खुदकुशी करने की कहीं जा रही बात

आरा,भोजपुर। जिले के सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरूही गांव में बुधवार की रात एक दुखद घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरूही गांव के वार्ड नंबर 2 निवासी सियाराम चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र रामसूरत चौधरी ने घरेलू कलह के चलते कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक का शव घर के पीछे स्थित बधार में एक ताड़ के पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

Baruhi Village: मृतक के परिवार में मातम का माहौल

परिजन के अनुसार, मृतक रामसूरत चौधरी ने बीती रात घरेलू कलह के कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों का दावा है कि लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद के कारण रामसूरत काफी मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कठोर निर्णय लिया।

इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। पत्नी आरती देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular