HomeNewsभोजपुर में व्रजपात से अररिया के मजदूर की मौत

भोजपुर में व्रजपात से अररिया के मजदूर की मौत

आरा। भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में मंगलवार की सुबह व्रजपात से अररिया के एक मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई

भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की घटना

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

मृतक अररिया जिला के भरगावां थाना क्षेत्र के खजूरीहाट वार्ड नंबर -1 निवासी शिबू ऋषिदेव का 26 वर्षीय पुत्र सुरेश ऋषिदेव है। बताया जाता है कि वह 4 दिन पूर्व वह 7 साथियों के संग अपने गांव से मजदूरी करने के लिए नारायणपुर गांव में आया था। आज सुबह जब वह खेत में काम कर रहा था। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान ठनका (व्रजपात) गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक दो भाई व चार बहन में चौथे स्थान पर था। मृतक की शादी हो चुकी है। उसके परिवार में मां दुलारी देवी, पत्नी सपना देवी, एक पुत्र आशीष कुमार एवं एक पुत्री गोल्डी कुमारी है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular