Arjun Singh said in Ara: आरा शहर के होटल आरा ग्रांड में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन व श्रम मंत्री का का अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
- हाइलाइट: Arjun Singh said in Ara
- कहा: बीजेपी जीत हासिल नहीं करती, तो बंगाल का हो जाता इस्लामीकरण
- गृह जिला आरा में आयोजित अभिनंदन सह स्वागत समारोह में बोले परिवहन एवं श्रम मंत्री
आरा। शहर के होटल आरा ग्रांड में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन व श्रम मंत्री का का अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं संचालन यशवंत कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर व्यावसायी के जितेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल के परिवहन सह श्रम मंत्री मंत्री अर्जून सिंह को पगड़ी और तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
स्वागत से अभिभूत पश्चिम बंगाल के परिवहन सह श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि आज से 140 वर्ष पहले भोजपुर से हम लोगों का परिवार रोजी-रोटी के लिए पश्चिम बंगाल गया था। पिता के समय से परिवार राजनीति में प्रवेश किया। मेरे पिता तीन बार विधायक रहे। मैं भी चार बार विधायक रहा। पांचवीं बार सरकार में मंत्री बना। मेरा पुत्र भी तीन बार विधायक और एक बार एमपी रहा है। अपनी मिट्टी पर आने से आनंद की अनुभूति मिलती है।
Arjun Singh said in Ara: अभी भी बंगाल 49 साल पीछे
उन्होंने कहा कि बंगाल का डेमोग्राफी बदल रहा है। बंगाल के सनातनी बंगाली यह जान चुके थे कि इस बार चुनाव में अगर बीजेपी जीत हासिल नहीं करती है, तो बंगाल का इस्लामीकरण हो जाएगा। बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा। इसके लिए लोगों ने व्यापक समर्थन दिया। तब जाकर भाजपा 208 सीट लेकर बंगाल में सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि अभी भी बंगाल 49 साल पीछे हैं। हमारे मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी उसे पटरी पर लाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे है। बंगाल के मुख्यमंत्री स्पीड से काम कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिन गुंडो ने निरीह लोगों को सताया है। पुलिस उनकी ही क्लास लगा रही हैं।
समारोह के दौरान सभी मंचासीन लोगों को सम्मानित किया
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, राणा प्रताप सिंह, हरेंद्र पांडेय, राजेंद्र तिवारी, कौशल विधार्थी हिन्दू जागरण मंच के सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, रामनवमी शोभा समिति के शंभू चौरसिया, व्यावसायी उमेश बेरिया, रविन्द्र सिंह आदि ने अपना वक्तव्य दिया। समारोह के दौरान सभी मंचासीन लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षत्रिय कल्याण संध शाहाबाद के अध्यक्ष राम कुमार सिंह, डाॅ. विकास सिंह, मंटू सिंह, संजय सिंह समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पश्चिम बंगाल के परिवहन सा श्रम मंत्री को अंग वस्त्र एवं भूखे देकर सम्मानित किया और कहा कि बंगाल में भाजपा की जीत से हमें की खुशी है।
अर्जुन सिंह बंगाल में बिहार का नाम रौशन कर रहे हैं। हम सभी की शुभकामनाएं है। इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप कुमार सिन्हा, अरविंद पांडेय, रिंकु सिंह, संजय सिंह, अमित केसरी, सुशील टाईगर, जितेन्द्र सिंह, निलेश उपाध्याय, अभय विश्वास भट्ट, उमेश सिंह, इन्द्रजीत सिंह, राजेश सिंह, मंटू सिंह, दीपक सिंह, मसाढ के मुखिया प्रतिनिधि राकेश सिंह, डब्लू सिंह, हिन्दू जागरण मंच के रोहित बजरंगी, भाजयूमो के रानू चौरसिया, डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह, इन्द्रभान सिंह, अशोक सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, निशांत सिंह सेंगर, भीम लाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके पूर्व पश्चिम बंगाल के परिवहन व श्रम मंत्री का कुलहड़िया टोल प्लाजा के पास भव्य स्वागत और किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने उन्हें फूल माला और अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

