Homeबिहारआराकर्बला के शहीदों के नाम निकाला गया "ताज़िया का मातमी जुलूस"

कर्बला के शहीदों के नाम निकाला गया “ताज़िया का मातमी जुलूस”

Tazia Arrah: आरा के महादेवा महाजन टोली न-1 स्थित डिप्टी शेर अली के इमामबाड़ा से स्व. अहमद हुसैन की तरफ से निकाला गया जुलूस

  • हाइलाइट: Tazia Arrah
  • आरा में जुलूस निकलने की परम्परा लगभग 200 वर्ष पुरानी

आरा। मुहर्रम की 10 तारीख (शुक्रवार) को “यौमे आशूरा” का दिन है। आज कर्बला के शहीदों के नाम “ताज़िया का मातमी जुलूस” शहर में महादेवा महाजन टोली न-1 स्थित डिप्टी शेर अली के इमामबाड़ा से स्व. अहमद हुसैन की तरफ से शहर में निकाला गया। यह जुलूस महादेवा रोड, धर्मन चौक, टाउन थाना, नाला मोड़, पुरानी पुलिस लाइन होते हुए छोटी कर्बला मौला बाग़ में जाकर समाप्त हुआ।

Tazia Arrah: कर्बला की शहादत को याद करके पढ़ा नौहा

जुलूस निकलने की परम्परा लगभग 200 वर्ष पुरानी है। इसमें कर्बला मे हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद करके नौहा पढ़ा जाता है और मातम किया जाता है। शिया समाज के लोग विशेषकर काला वस्त्र पहनकर इस शोकपूर्ण घटना की याद में मातम, नौहा करते हुए शोक मनाते है।

सभी समुदाय के लोग भी इस शोकपूर्ण घटना की याद में जुलूस के साथ शामिल रहते हुए अपना भरपूर सहयोग करते हैं।
इस जुलूस मे सैयद रेयाज हुसैन, सैयद अली हुसैन, सैयद हसनैन, नासिर हसन, इंतसाब हसन, ने नौहा पढ़ा। सैयद रेयाज हुसैन ने नौहा पढ़ा।

जुलूस में मौलाना रज़ा अब्बास, सैयद आबिद बिलग्रामी, सैयद काज़िम हुसैन, प्रो• सैयद एजाज़ हुसैन, मौलाना हसन अब्बास, सैयद अक़ील हैदर, शब्बीर हसन, सरफ़राज़ हैदर, शादाब हुसैन, डाक्टर कौनैन रज़ा, नासिर हसन, सैयद यावर हुसैन, क़मर हैदर, सैयद इख़्तियार हुसैन, गुड्डु अंसारी, लड्डन अंसारी, आदि अन्य लोग शामिल थे।

जुलूस में “सर्व-धर्म हुसैनी एकता समाज” की तरफ़ से ओम प्रकाश “मुन्ना”, अजीत रंजन (अधिवक्ता), महफ़ूज आलम, एकराम आलम, अखिलेश कुमार, अंजनी सिन्हा, बिरेन्द्र श्रीवास्तव, विजय कुमार, वीर बहादुर आदि का इसके संचालन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular