HomeNewsबिहारभोजपुर में किराना दुकानदार से 35 हजार रुपये की लूट, सनसनी

भोजपुर में किराना दुकानदार से 35 हजार रुपये की लूट, सनसनी

Sandesh Bazaar: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के संदेश बाजार स्थित दुकान में घुस हथियारबंद अपराधियों ने किराना दुकानदार से हथियार के बल पर 35 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया गया‌।

  • हाइलाइट: Sandesh Bazaar
  • हथियारबंद अपराधियों ने देरशाम लूट की घटना को दिया अंजाम
  • दुकान में लगे सीसीटीवी में हुई कैद हुई अपराधियों की करतूत, जांच में जुटी पुलिस
  • भुक्तभोगी दुकानदार के बयान पर तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी

आरा। जिले के संदेश थाना क्षेत्र के संदेश बाजार स्थित दुकान में घुस हथियारबंद अपराधियों ने किराना दुकानदार से हथियार के बल पर 35 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया गया‌। घटना मंगलवार की रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। वहीं पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। लोगो में दहशत का माहौल है।

Sandesh Bazaar : पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी में जुटी

सूचना मिलते ही संदेश थानाध्यक्ष संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद वीडियो एवं फोटो के आधार पर अपराधियों की पहचान कर रही है।

वहीं इस संबंध में संदेश थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने खबरें आपकी को बताया कि भुक्तभोगी दुकानदार आजिमाबाद थाना क्षेत्र के बागा गांव निवासी भोला प्रसाद गुप्ता द्वारा तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular