HomeNewsपटना-आरा-सासाराम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना हेतु भूमि अर्जन को लेकर शिविर

पटना-आरा-सासाराम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना हेतु भूमि अर्जन को लेकर शिविर

Patna-Ara-Sasaram Highway: भूमि अर्जन कार्यालय, भोजपुर एवं अंचल कार्यालय, कोईलवर के संयुक्त तत्वावधान में विशेष शिविर आयोजित किया गया।

  • हाइलाइट:
  • भूमि अर्जन मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु विशेष शिविर आयोजित
  • पटना-आरा-सासाराम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना से संबंधित मामले हेतु शिविर आयोजित

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार कोईलवर अंचल अंतर्गत पटना-आरा-सासाराम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना से संबंधित भूमि अर्जन मामलों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से ग्राम गुरी स्थित किसान भवन, हल्का-गोपालपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

Patna-Ara-Sasaram Highway : भू-स्वामियों की लंबित मामलों का निष्पादन

उक्त शिविर भूमि अर्जन कार्यालय, भोजपुर एवं अंचल कार्यालय, कोईलवर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में परियोजना से प्रभावित रैयतों एवं भू-स्वामियों की भूमि अर्जन से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया गया।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा रैयतों से प्राप्त आवेदनों एवं अभिलेखों की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही, भूमि अर्जन प्रक्रिया, मुआवजा भुगतान एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा संबंधित समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular