Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर के जवईनिया में चल रहे कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण

शाहपुर के जवईनिया में चल रहे कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण

Javainya.कटाव निरोधक कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, संरचनात्मक मजबूती तथा गंगा नदी के जलस्तर एवं तट सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं का गहन अवलोकन किया गया।

हाइलाइट:
अपर समाहर्ता आपदा द्वारा बुधवार को किया गया निरीक्षण

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता (आपदा) द्वारा शाहपुर प्रखण्ड के जवईनिया में चल रहे कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बक्सर भी उपस्थित रहें। इस दौरान कटाव निरोधक कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, संरचनात्मक मजबूती तथा गंगा नदी के जलस्तर एवं तट सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं का गहन अवलोकन किया गया।

Javainya. दिया गया आवश्यक निर्देश

साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को कार्यों की नियमित निगरानी बनाए रखने तथा मानसून के दौरान किसी भी संभावित आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कटाव निरोधक कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मानसून अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular