Homeआरा भोजपुरपीरोपीरो में किराना दुकान से 380 ग्राम गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

पीरो में किराना दुकान से 380 ग्राम गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

Piro आरा। जिले के पीरो थाना पुलिस की टीम ने मनैनी छलका के पास एक दुकान में छापेमारी कर गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से दुकानदार श्री राम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। वह सिकरहटा थाना क्षेत्र के नावाडीह का रहने वाला है।

28 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मनैनी छलका के पास पीरों से सिकरहटा जाने वाली रोड के उत्तर तरफ श्रीराम ठाकुर अपने किराना दुकान में गांजा लेकर आए हैं, जिसे बिक्री करने के फिराक में है। इसकी जानकारी तुरंत वरीय पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को दी गई।

Piro : किराना दुकानदार श्री राम ठाकुर गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस बल डॉग स्क्वायड टीम के साथ मनैनी छलका के समीप पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किराना दुकानदार श्री राम ठाकुर को दबोच लिया। किराना दुकान की तलाशी के दौरान 380 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जो पारदर्शी पॉलिथीन में रखा हुआ था। इस संबंध में गिरफ्तार श्रीराम ठाकुर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular