Dhobi Ghatwa: बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के धोबी घटवा के समीप रविवार की देर शाम पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया।
- हाइलाइट: Dhobi Ghatwa
- पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, एक की मौत
- इलाज के लिए पीरो सीएचसी ले जाने के दौरान तोड़ा दम
- पीरो थाना क्षेत्र के धोबी घटवा के समीप रविवार की देर शाम घटी घटना
आरा। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के धोबी घटवा के समीप रविवार की देर शाम पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई इलाज के लिए पीरो सीएचसी ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं घटना के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मृतक अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के चौबे के छावनी गांव निवासी दिनेश पासवान का 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार है। जबकि जख्मी उसी गांव के कामेश्वर शर्मा का 24 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार है। दोनों दोस्त बताया जा रहे हैं। बताया जाता है कि वह दोनों बाइक द्वारा पीरों से जगदीशपुर जा रहे थे। इस दौरान धोबी घटवा के समीप पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
तभी सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस वाहन के द्वारा उन्हें इलाज के लिए पीरो सीएचसी लाया गया। जहां विकास कुमार मृत घोषित कर दिया। वही जख़्मी उसके दोस्त सुधीर कुमार को प्राथमिक उपचार करने का बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
बताया जाता है कि मृतक की शादी बीते वर्ष मई महीने में हुई थी। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी का बुरा हाल है। देखते ही देखते एक साल में ही उसके मांग का सिंदूर उजड़ गया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी जूली देवी उर्फ भीला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

