Homeबिहारआराभोजपुर ने नये जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मां आरण्य देवी मंदिर...

भोजपुर ने नये जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मां आरण्य देवी मंदिर में टेका मत्था

Maa Aranya Devi आरा। भोजपुर के नये जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने रविवार को आरा की अधिष्ठात्री देवी मां आरण्य के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान डीएम एवं एसपी ने माता की पूजा-अर्चना की।

जानकारी के मुताबिक भोजपुर के नये जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा रविवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे मां आरण्य देवी के दरबार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता की पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। इसके पहले रविवार की दोपहर जिले के नए एसपी अवधेश दीक्षित ने भी मां आरण्य देवी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना किया।

बता दें की मां आरण्य देवी का मंदिर अति प्राचीन है। इस मंदिर में सालोंभर श्रद्धालु-भक्तों का तांता लगा रहता है। शारदीय नवरात्र एवं चैत्र नवरात्र में इस मंदिर में तिल रखने की जगह नहीं होती है। सबसे बड़ी खास बात यह है की मां आरण्य देवी मंदिर में नारियल की बलि दी जाती है। इस मंदिर में माता की दो प्रतिमा है। छोटी माता सरस्वती तथा बड़ी माता महालक्ष्मी की प्रतीक मानी जाती है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular