Homeबिहारआरा भोजपुरईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित

ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित

Peace committee: भोजपुर पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व को प्रेम, शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं।

jay kumar
  • हाइलाइट: Peace committee
  • पुलिस ने कि अपील: पर्व को प्रेम, शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं

आरा। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर आगामी ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिले के विभिन्न थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

इस दौरान पर्व के दौरान आपसी सद्भाव बनाए रखने, शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजन संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। भोजपुर पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व को प्रेम, शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं। जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular