HomeNewsक्राइमहथियारबंद अपराधियों ने पिकअप चालक को मारी गोली

हथियारबंद अपराधियों ने पिकअप चालक को मारी गोली

हथियारबंद अपराधियों ने पिकअप चालक को मारी गोली, पटना रेफर
घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस
बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाईं एवं भड़सरा गांव के बीच रविवार की देर रात घटी घटना
आरा। भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाईं एवं भड़सरा गांव के बीच हथियारबंद अपराधियों ने एक पिकअप चालक को गोली मार दी। जख्मी चालक को दाहिने साइड पंजरी में गोली मारी गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे चिंताजनक हालत मे पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा वार्ड नंबर-35 निवासी संजय सिंह का 25 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार है। वह ओसाईं गांव स्थित एक टेंट हाउस में पिकअप चलाता है। इधर, नवीन कुमार ने बताया कि वह ओसाईं गांव में शादी समारोह में टेंट का काम करने गया था। रविवार की देर रात जब वह अपने छह साथियों के साथ दो बाइक से वापस ओसाईं से बिहिया लौट रहा था। उसी दौरान ओसाईं एवं भड़सरा गांव के बीच बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने उनकी बाइक को रुकवाया। उसके बाद उन्हें गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त अपराधियों ने उसे गोली मार दी। उसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद वह खून से लथपथ होकर जमीन में गिर पड़ा। जख्मी युवक नवीन कुमार में उक्त अपराधियों से किसी भी विवाद की बात से साफ इंकार किया है। हालांकि अपराधियों ने उसे गोली क्यों मारी, इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है? वहीं पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
jay kumar
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular