HomeNewsक्राइमशहर में नहीं थम रहा चोरों का आतंक

शहर में नहीं थम रहा चोरों का आतंक

शहर में नहीं थम रहा चोरों का आतंक: 24 दिन में चोरी की चार बड़ी वारदात
शहर में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोर आये दिन घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। खासकर बंद घरों में चोरी का खतरा ज्यादा है। 24 दिन में चोरी की तीन बड़ी वारदात हो चुकी है। पांच जून को नवादा थाना क्षेत्र के विष्णु नगर गायत्री चौक के समीप भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता दयाशंकर राय के घर भीषण चोरी हुई थी। तब उनके घर से 300 ग्राम सोने के गहने और डेढ़ किलो चांदी के गहने के अलावे एक लाख नगद चोरी की गयी थी। उसके दो रोज पहले ही पूर्वी नवादा मोहल्ले में चोरों द्वारा एकट्रांसपोर्टर के घर से करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली गयी थी। घटना के समय ट्रांसपोर्टर भी घर बंद कर यूपी चले गये थे। उससे दो रोज पहले नगर इलाके में भी एक बंद घर से करीब पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली गयी थी। इससे लोगों की नींद हराम हो गयी है। इधर, चोरी की लगातार हो रही वारदात के बावजूद पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने में विफल साबित हो रही है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular