HomeNewsक्राइमहथियार के बल पर नकदी और ब्लूटूथ डिवाइस छीना, विरोध करने पर...

हथियार के बल पर नकदी और ब्लूटूथ डिवाइस छीना, विरोध करने पर पीटा

हथियार के बल पर नकदी और ब्लूटूथ डिवाइस छीना, विरोध करने पर पीटा
नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर महाशय जी मोड़ के समीप शनिवार तड़के की घटना
इलाहाबाद से लौट रहे युवक से दो बदमाशों ने छीना 16 हजार रुपये और ब्लूटूथ
पुलिस मामले की छानबीन और बदमाशों की धरपकडं में जुटी
आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर महाशय जी मोड़ के समीप शनिवार तड़के एक युवक से लूटपाट की गयी। हथियार के बल पर उससे 16 हजार रुपये, ब्लूटूथ डिवाइस और पर्स छीन लिया गया। विरोध करने पर हथियार के बट से युवक को जख्मी कर दिया गया। घटना भलुहीपुर खारा कुआं मोहल्ला निवासी अविनाश कुमार के साथ हुई है। इसे लेकर युवक की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। उसमें कहा गया है कि वह शनिवार की सुबह करीब तीन बजे इलाहाबाद से लौट रहा था। वह भलुहीपुर महाशय जी मोड़ के पास पहुंचा, तो पहले से घात लगा कर बैठे दो बदमाशों ने घेर लिया। उसके बाद हथियार के बल पर 16 हजार रुपये, ब्लूटूथ डिवाइस और पर्स छीन लिया। विरोध करने पर हथियार के बट से पिटाई भी की गयी। युवक के अनुसार उसके पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस था| घटना के बाद भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन और बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular