HomeNewsक्राइमहथियारबंद लोगो ने छत पर चढ़कर मां-बेटे को मारी गोली

हथियारबंद लोगो ने छत पर चढ़कर मां-बेटे को मारी गोली

हथियारबंद लोगो ने छत पर चढ़कर मां-बेटे को मारी गोली, पटना रेफर
घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में बुधवार की दोपहर घटी घटना
आरा। भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में सोमवार की दोपहर छत पर चढ़कर हथियारबंद लोगो ने मां-बेटे को गोली मार दी। गोली लगते ही दोनों मां-बेटे जख्मी हालत में खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में दोनो इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनो की हालत चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं दिनदहाड़े इस वारदात के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही गड़हनी थाना इंचार्ज संतोष कुमार रजक अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गई हैं। जानकारी के अनुसार जख्मियो में गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव निवासी राम सिहांसन सिंह की 56 वर्षीया पत्नी आशा देवी एवं 22 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार है। वही, जख्मी आशा देवी के पति राम सिंहासन सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर उनके भाई श्रीराम सिंह से विवाद चला रहा है। उनके द्वारा छह बिगहा जमीन में से चार बिगहा जमीन को बेच गया था। उसी मामले को लेकर जब उनका पुत्र उनसे पूछताछ करने गया तो उनके भाई श्रीराम सिंह ने कहा कि चलो यहां से जाओ। इसके बाद श्रीराम सिंह एवं उनका पुत्र श्याम सिंह छत पर चढ़कर ताबडतोड फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें मेरी पत्नी एवं बेटे को गोली गई।

Bijay singh
jay kumar
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular