Homeबिहारआरा भोजपुरकरंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक मिस्त्री समेत दो की मौत

करंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक मिस्त्री समेत दो की मौत

करंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक मिस्त्री समेत दो की मौत
इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनो ने रास्ते में तोड़ा दम
पुलिस ने शवो का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
जिले के उदवंतनगर थाना एवं टाउन थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम घटी घटना
आरा भोजपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक मिस्त्री समेत दो की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनो ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पहली घटना टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित जोड़ा मंदिर के सामने की है। जहां करंट की चपेट में आने से एक इलेक्ट्रिक मिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला निवासी शिवजी प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार है। वह पेशे से इलेक्ट्रिक मिस्त्री था। जेल रोड स्थित जोड़ा मंदिर के सामने इलेक्ट्रिक रिपेयर का दुकान चलाता था। दूसरी घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव की है। जहां करंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी कमलेश सिंह का 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है। वह बीए का छात्र था।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular