Homeबिहारआरा भोजपुरशाहपुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ सड़को का पैमाइश

शाहपुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ सड़को का पैमाइश

Shahpur Breaking News in Hindi:शाहपुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ सड़को का पैमाइश

  • आरा-बक्सर मेन रोड व शाहपुर-बनाही सड़क का हो रहा है सीमांकन
  • सड़को की पैमाइश से अतिक्रमण करने वालो में मचा हड़कंप
  • राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में हो रहा है सडको का पैमाइश

Shahpur Breaking News in Hindi: शाहपुर: भोजपुर जिला पदाधिकारी राजकुमार के निर्देश पर शाहपुर के सड़कों से अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा शाहपुर आरा-बक्सर मेन रोड एनएच 84 एवं शाहपुर-बनाही सड़क की पैमाइश कराई गई। सड़कों की पैमाइश राजस्व अधिकारी श्रेया मिश्रा के नेतृत्व में अंचल अमीन द्वारा किया गया।

राजस्व अधिकारी ने बताया कि पहले सड़कों की पैमाइश कर उसका सीमांकन कराया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। हालांकि प्रशासन द्वारा सड़कों की पैमाइश के बाद सड़कों के किनारे अतिक्रमण करने वालो लोगो मे हड़कंप मच गया।

चारों तरफ इस बात की चर्चा होने लगी है कि अतिक्रमण हटने वाला है जिसको लेकर पैमाइश कराया जा रहा है। इसके पूर्व शाहपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार द्वारा भी आरा-बक्सर मेन रोड पर सड़क के किनारे अतिक्रमण को लेकर नोटिस भेजा गया है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular