Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर पुलिस की सक्रियता से हथियार तस्करी का खुल गया राज

भोजपुर पुलिस की सक्रियता से हथियार तस्करी का खुल गया राज

arms smuggling in bhojpur: पकड़े गये अपराधियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी गौरी शाह के पुत्र विकास गुप्ता, विद्यानंद दुबे के पुत्र नीतीश कुमार दुबे और देवदीप दुबे के पुत्र रोहित कुमार दुबे शामिल हैं। पुलिस की ओर से विकास गुप्ता के पास से देसी पिस्टल, दो गोली, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की गयी है। तीनों को गुरुवार को सारंगपुर गांव से ही गिरफ्तार किया गया है।

Bihar/Ara: भोजपुर पुलिस को हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले एक गिरोह का खुलासा करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या की साजिश रचते एक अपराधी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह के दो सदस्यों तक पहुंच गयी। इस पूरे मामले में अब तक पुलिस की ओर से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी एक अपराधी की तलाश की जा रही है। ऐसे में पुलिस की सक्रियता से जहां एक शख्स की जान बच गयी, वहीं हथियार की तस्करी का राज भी खुल गया।

पकड़े गये अपराधियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी गौरी शाह के पुत्र विकास गुप्ता, विद्यानंद दुबे के पुत्र नीतीश कुमार दुबे और देवदीप दुबे के पुत्र रोहित कुमार दुबे शामिल हैं। पुलिस की ओर से विकास गुप्ता के पास से देसी पिस्टल, दो गोली, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की गयी है। तीनों को गुरुवार को सारंगपुर गांव से ही गिरफ्तार किया गया है।

एसपी प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुरुवार की रात सूचना मिली कि सारंगपुर गांव की नट टोली में एक अपराधी किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ आया है। उस आधार पर अपराधी की गिरफ्तारी को एएससी चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम की ओर से सारंगपुर नटटोली घेराबंदी कर मौके से विकास गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार, गोली, मोबाइल और बाइक बरामद की गयी। छापेमारी टीम में मुफस्सिल थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

arms smuggling in bhojpur: किसी को टपकाने के लिए नीतीश व रोहित से विकास ने 42 हजार में खरीदा था पिस्टल

सारंगपुर गांव निवासी विकास गुप्ता ने किसी को टपकाने की साजिश रची थी। उसकी खातिर उसने गांव के नीतीश कुमार दुबे और रोहित कुमार दुबे से 42 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। उसकी निशानदेही पर नीतीश दुबे और रोहित दुबे को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने हथियार की खरीद-बिक्री का धंधा करने और विकास को हथियार बेचने की बात स्वीकार की है। साथ ही दोनों की ओर से यह भी बताया गया कि उसने किससे हथियार लिया था।

एसपी की ओर से तीनों से पूछताछ करने के बाद यह जानकारी दी गयी। एसपी के अनुसार विकास गुप्ता ने नीतीश और रोहित से 42 हजार में पिस्टल खरीदने की बात स्वीकार की। पूछताछ में नीतीश और रोहित ने भी इस बात को स्वीकार किया। दोनों ने पूछताछ में मौलाबाग निवासी रोहित यादव से पिस्टल खरीदने की बात कही है। रोहित की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी को टीम छापेमारी कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular