Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के बेलाउर में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या

भोजपुर के बेलाउर में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या

BDC murder in Belaur: भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया की उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में दीपक साव की हत्या हुई है। वह पंचायत समिति सदस्य था तथा उसका दुकान भी है। उसके साथ बैठकी कर रहे कुछ लड़कों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आगे की जानकारी प्राप्त की जा रही है। हत्या के कारण क्या है? संदिग्धों के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस त्वरित रूप से मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई कर रही है।

jay kumar

Bihar/Ara: भोजपुर जिले के उदवंंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में शुक्रवार की देर शाम पंचायत समिति सदस्य की गोली मार कर हत्या कर दी गई । हत्या की इस वारदात के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक बेलाउर निवासी नन्द किशोर गुप्ता उर्फ ढोढा गुप्ता का पुत्र दीपक गुप्ता है। वह पंचायत समिति सदस्य हैं। वह किसी के श्राद्ध कर्म में बेलाउर गांव के नउवा टोला में गए थे।

BDC murder in Belaur: बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम पांच-छः की संख्या में रहे युवको ने बैठकी के दौरान दीपक को बुलाया और काफी करीब से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी गोली मारकर चलते बने। मृतक पहली बार पंचायत समिति का चुनाव जीता था। वह गांव के बाजार में मिठाई की दुकान चलाता है।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया की उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में दीपक साव की हत्या हुई है। वह पंचायत समिति सदस्य था तथा उसका दुकान भी है। उसके साथ बैठकी कर रहे कुछ लड़कों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आगे की जानकारी प्राप्त की जा रही है। हत्या के कारण क्या है? संदिग्धों के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस त्वरित रूप से मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक दीपक को एक लड़का और एक लड़की है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular