Homeबिहारआरा भोजपुरआरा के व्यवसायी के पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

आरा के व्यवसायी के पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

Arrah Businessman: आरा के व्यवसायी-समाजसेवी स्व. गोपाल जी यादव की चतुर्थ पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

  • हाइलाइट: Arrah Businessman
    • चतुर्थ पुण्यतिथि पर याद किए गए व्यावसायी स्व. गोपाल जी यादव
    • पूण्यतिथि के मौके पर पांच सौ जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल एवं फुड पैकेट
    • शहर के मोती टोला स्थित आवास पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

आरा। शहर के मोती टोला मुहल्ले में रविवार को एक भावपूर्ण कार्यक्रम में प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी स्वर्गीय गोपाल जी यादव की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से आए गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय गोपाल जी यादव के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने स्वर्गीय गोपाल जी यादव के नेकदिल और सच्चे व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने बताया कि गोपाल जी यादव ने अपने जीवनकाल में समाज के उत्थान के लिए अथक कार्य किए। वे विशेष रूप से गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा में सदैव तत्पर रहते थे और उनके कल्याण के लिए विभिन्न पहल करते थे। उनके योगदान को समाज हमेशा याद रखेगा।

Arrah Businessman: बाबूजी के अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी: रमेश

इस अवसर पर स्वर्गीय गोपाल जी यादव के बड़े पुत्र रमेश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबूजी के अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और सभी को असहाय व्यक्तियों की सहायता कर उनकी दुआएं लेनी चाहिए। इसी भावना के साथ, पुण्यतिथि के अवसर पर पांच सौ जरूरतमंद लोगों के बीच फुड पैकेट और गर्म कपड़े व कंबल का वितरण किया गया।

इस भावपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व मेयर अवधेश यादव, उमेश कुमार, दिनेश कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, सोनू सरदार, जय प्रकाश यादव, सुशील श्रीवास्तव, सुधीर पांडेय उर्फ थप्पू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और स्वर्गीय गोपाल जी यादव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular