Homeभोजपुरबड़हारासोहरा बाजार : पुरानी रंजिश में किशोर को चाकू मारा

सोहरा बाजार : पुरानी रंजिश में किशोर को चाकू मारा

Sohra Bazaar: भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहरा बाजार में पूर्व के विवाद को लेकर एक किशोर पर चाकू से हमला कर दिया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Sohra Bazaar
    • जख्मी किशोर का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा बाजार पर रविवार की देर शाम घटी घटना

आरा/बिहार: भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहरा बाजार में पूर्व के विवाद को लेकर एक किशोर पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना रविवार देर शाम की है, जिसमें किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा में भर्ती कराया गया है। जख्मी किशोर कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के त्रिभुआनी गांव निवासी संजय यादव के 17 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है। उसके पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल है।

Sohra Bazaar: जान से मारने की दी थी धमकी

इधर, राहुल कुमार ने बताया कि करीब दस दिन पूर्व वह कहीं से पार्टी मनाकर घर लौट रहा था। तभी तीन लड़कों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, उस समय बात शांत (खत्म) हो गई थी। रविवार की देर शाम राहुल अपने दो दोस्तों के साथ सोहरा बाजार में घूमने गया था। उसी दौरान पुराने विवाद से जुड़े वे तीनों लड़के दोबारा वहां आए और राहुल से भिड़ गए। इसी दौरान उक्त लड़को ने उस पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपनी छानबीन शुरू कर दी है। राहुल कुमार ने तीनों अज्ञात लड़कों पर दस दिन पूर्व हुए मामूली विवाद के कारण चाकू मारने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए गहनता से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular