HomeNewsबिहारआरा में बीमारी के कारण विचाराधीन बंदी की मौत

आरा में बीमारी के कारण विचाराधीन बंदी की मौत

  • हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था जेल
  • मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव निवासी

खबरे आपकी बिहार/आरा: Arrah Jail inmate death आरा में बीमारी के कारण एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार की रात उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव निवासी सिपाही मुसहर के 40 वर्षीय पुत्र राम जी मुसहर है। इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि दो वर्ष पूर्व गांव का ही मुरन मुसहर का पुत्र राजू मुसहर शराब पीकर उनके घर में घुस गया था। जिसको लेकर उसके साथ मारपीट हुई थी। जिसमें राजू मुसहर की मौत हो गई थी।

परिजन द्वारा राम जी मुसहर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। वह करीब दो वर्षों से राजू मुसहर की हत्या के मामले में जेल में बंद था। इसी बीच उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। Arrah Jail inmate death जेल प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। शुक्रवार की रात उसने दम तोड़ दिया।

जेल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे। जेल प्रशासन ने पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। उसके बाद परिजन दाह-संस्कार के लिए शव को वापस गांव ले गए।

पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक विचाराधीन बंदी की मौत जेल में रहने व बीमारी के कारण इलाज के क्रम में होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular