HomeNewsक्राइमहथियारबंद बदमाश ने किशोर को मारी गोली

हथियारबंद बदमाश ने किशोर को मारी गोली

  • जख्मी किशोर का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • हसन बाजार ओपी क्षेत्र के कातर मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा: Hasan Bazar Piro News भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के का हसन बाजार ओपी अंतर्गत कातर मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम हथियारबंद बदमाश ने एक किशोर को गोली मार दी। जख्मी को दाहिने साइड कमर के नीचले हिस्से पर गोली लगी है, जो अंदर फंसी हुई है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पहले वाराणसी ले जाया गया। उसके बाद परिजन शनिवार को वहां से उसे पीरो रेफरल अस्पताल ले आए। जहां से उसे सदर अस्पताल लाया गया।

Hasan Bazar Piro News: जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत कातर गांव निवासी मनोज सोनी का 15 वर्षीय पुत्र पवन सोनी है। इधर, पवन सोनी ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के बेटे से पहले उसकी दोस्ती थी। कुछ दिन पूर्व उन दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद बात खत्म हो गई थी और दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई।

शुक्रवार की शाम वह अपने अन्य दोस्तों के साथ कातर मोड़ स्थित दुकान पर समोसा खाने गया था। तभी उसके पिता नशे में धुत होकर वहां आया और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने हाथ में हथियार निकाल लिया। जिसे देख सभी बच्चे वहां से भागने लगे। उसी दौरान उक्त व्यक्ति उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जख्मी पवन सोनी ने गांव के ही जयप्रकाश नामक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार कातर मोड़ पर समोसे की दुकान पर आरोपी व्यक्ति नशे की हालत में आकर गाली-गलौज कर रहा था। उसी के विरोध करने पर उसने फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से पवन सोनी जख्मी हो गया। जख्मी के पिता मनोज सोनी के बयान पर जय प्रकाश के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular