Homeआरा भोजपुरबिहियादोघरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाईक सवार गंभीर रूप से...

दोघरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाईक सवार गंभीर रूप से जख्मी,रेफ़र

  • अज्ञात वाहन ने श्राद्ध कर्म में जा रहे बाइक सवार अधेड़ को मारी टक्कर
  • जख्मी युवक इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर
  • बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता के समीप शुक्रवार की देर शाम घटी घटना

बिहार/आरा/बिहिया जितेंद्र कुमार: Amrai Nawada Bihiya News आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने श्राद्ध कर्म में जा रहे एक बाइक सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना के बाद उन्हें परिजन द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

Amrai Nawada Bihiya News:जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव निवासी स्व. राम शुभग सिंह के 45 वर्षीय पुत्र शंकर सिंह है। इधर जख्मी अधेड़ के परिजन ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम वह बाइक पर सवार होकर बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव अपने रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कर्म में जा रहे थे।

उसी दौरान बिहिया चौरस्ता के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत चिंताजनक पटना रेफर कर दिया गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular