HomeNewsअमराई नवादा पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में जख्मी युवक की...

अमराई नवादा पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत

Amrai Nawada – इलाज के दौरान पटना में बुधवार की शाम तोड़ा दम

Amrai Nawada आरा। आरा-बक्सर मार्ग पर जिले बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बीते रविवार की शाम सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत हो गई। पटना में इलाज के दौरान बुधवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी राजकुमार धानुक 35 वर्षीय पुत्र गोपाल धानुक है।

jay kumar

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते रविवार को गोपाल धानुक बाइक से शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर किसी काम को लेकर गया था। जब वह शाम में बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी बीच Amrai Nawada अमराई नवादा रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में ठोकर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था।

बुधवार की शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले गए। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी पुष्पा देवी, दो पुत्र गोलू, सोनू एवं एक पुत्री अंशु कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी पुष्पा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

भोजपुर में धान काटने गयी पत्नी की हसुआ से गला रेत की हत्या, पति गिरफ्तार

डाक विभाग में अनुकंपा नियुक्ति में 5% की सीमा को तत्काल हटाने की पुरजोर मांग

लोकतंत्र में संविधान की महत्ता विषय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular