Homeखेलक्रिकेटभोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब ने उमेश क्रिकेट ग्रीन को दी शिकस्त

भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब ने उमेश क्रिकेट ग्रीन को दी शिकस्त

Bhojpur Cricket – भोजपुर बनाम तेघड़ा क्रिकेट क्लब बीच मैच शुक्रवार को

Bhojpur Cricket आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित भोजपुर जिला क्रिकेट लीग मैच का आज चौथा मैच उमेश क्रिकेट ग्रीन बनाम भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के लीगल कमेटी के चेयरमैन सीनियर एडवोकेट विष्णुधर पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Bijay singh

पैंथर क्रिकेट क्लब ने बेहतरीन प्रर्दशन करते हुए 98 रनों से जीता मैत

टॉस जीतकर भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब के कप्तान हिमांशु ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए भोजपुरी पैंथर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन का लक्ष्य उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन के समक्ष रखा बल्लेबाजी करते हुए अमरनाथ ने 33 रन अनुज ने 24 रन आर्दश ने 26 रन आलोक ने नबाद 34 रनों का योगदान दिया, उन्हें उमेश क्रिकेट ग्रीन की ओर से गेंदबाजी करते हुए उमेश ने 24 रन देकर तीन विकेट, अविनाश गौतम ने 25 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी उमेश क्रिकेट 10 विकेट खोकर 113 रन बनाया। उमेश क्रिकेट क्लब से बल्लेबाजी करते हुए विकास ने 24 गौतम ने 21 रनों का योगदान दिया। उन्हें भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब की ओर से आलोक ने सर्वाधिक 34 रन देकर 4 विकेट अनुज 50 रन देकर 3 विकेट, आनंद ने 20 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया। इस तरह भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब ने 98 रनों से यह मैच जीता। आज के मैच का एंपायर रत्नेश नंदन एवं अशोक वही स्कोरर की भूमिका में रोहित सिंह थे। Bhojpur Cricket शुक्रवार का मैच सुबह 8:30 बजे महाराजा कॉलेज ग्राउंड में क्रिकेट अकादमी भोजपुर बनाम तेघड़ा क्रिकेट क्लब बीच खेला जाएगा।

भोजपुर में धान काटने गयी पत्नी की हसुआ से गला रेत की हत्या, पति गिरफ्तार

डाक विभाग में अनुकंपा नियुक्ति में 5% की सीमा को तत्काल हटाने की पुरजोर मांग

लोकतंत्र में संविधान की महत्ता विषय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

ranjna
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular