HomeNewsबिहारगजराजगंज ओपी क्षेत्र के तिरोजपुर गांव स्थित एक घर से मिला हथियार

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के तिरोजपुर गांव स्थित एक घर से मिला हथियार

  • हथियार और गोली बरामद, पुलिस को देख भाग निकला आरोपित
  • आपराधिक गतिविधियों की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, मिला कट्टा और पांच गोली

खबरे आपकी बिहार/आरा: Tirojpur Gajrajganj News अपराधियों की धरपकड़ में जुटी भोजपुर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इस कड़ी में गजराजगंज ओपी की पुलिस द्वारा एक कट्टा और पांच गोलियां बरामद की गयी है। हथियार और गोलियां तिरोजपुर गांव स्थित एक घर से जब्त की गयी है।

हालांकि आरोपित पकड़ में नहीं आ सका। वह पुलिस के आने की भनक लगते ही भाग निकला था। पुलिस उसकी धरपकड़ में जुटी है। उसके लिए लेकर सघन छापेमारी की जा रही है।

Tirojpur Gajrajganj News जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात पुलिस को तिरोजपुर गांव के एक घर में आपराधिक गतिविधियों की सूचना मिली। उस आधार पर ओपी इंचार्ज चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा उस घर में छापेमारी की गयी।

तब आरोपित, तो नहीं मिला, लेकिन उसके कमरे से एक कट्टा और पांच गोलियां बरामद की गयी। उसे लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

इधर, ओपी इंचार्ज के अनुसार आरोपित मनोज लाल है। उसका घर गांव से बाहर स्थित है। उसक गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। गजराजगंज ओपी की पुलिस द्वारा एक कट्टा और पांच गोलियां बरामद की गयी है। हथियार और गोलियां तिरोजपुर गांव स्थित एक घर से जब्त की गयी है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular