Homeअन्यचंदन बने गजराजगंज ओपी इंचार्ज

चंदन बने गजराजगंज ओपी इंचार्ज

Gajrajganj OP incharge: एसपी द्वारा नये इंचार्ज की पोस्टिंग

खबरे आपकी बिहार आरा। जिले के गजराजगंज ओपी में एसपी विनय तिवारी द्वारा नये इंचार्ज की पोस्टिंग कर दी गयी है। ओपी में पहले से पोस्टेड दारोगा चंदन कुमार को ही प्रभार दिया गया है। इसे लेकर एसपी ने शनिवार की शाम जिला आदेश जारी कर दिया। बता दें कि दो रोज पहले गजराजगंज ओपी इंचार्ज सुभाष तिवारी और खवासपुर ओपी प्रभारी नागेंद्र कुमार को अपराध की रोकथाम में विफल रहने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था।

Gajrajganj OP incharge: क्राइम मीटिंग के दौरान सस्पेंड

विदित रहें कि विगत क्राइम मीटिंग के दौरान भोजपुर एसपी विनय कुमार तिवारी के द्वारा जहां सराहनीय काम करने वाले अफसरों को सम्मानित किया गया। वहीं अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी में विफल गजराजगंज ओपी इंचार्ज एवं खवासपुर ओपी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया था। दोनों को क्राइम मीटिंग के बीच में ही निलंबित कर दिया गया था। गजराजगंज ओपी इंचार्ज सुभाष तिवारी संपति मूलक कांडों का उद्भेदन और अपराध रोकने में विफल रहे थे। वहीं खवासपुर ओपी इंचार्ज नागेंद्र कुमार दिसंबर माह में अपराधियों की धरपकड़ और शराब की बरामदगी में पूरी तरह फिसडी रहे। इस कारण दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular