Homeबिहारआराआरा नगर निगम की बैठक में बजट पेश कर किया गया पारित

आरा नगर निगम की बैठक में बजट पेश कर किया गया पारित

Arrah Budget: महापौर इंदू देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बैठक

Arrah Budget: आरा नगर निगम के सभागार में सोमवार को महापौर इंदु देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई, इस दौरान नगर निगम बजट को पेश कर पारित किया गया।

  • हाइलाइट :
    • वर्ष-2024-25 में चार लाख पांच हजार रूपये लाभ होने का अनुमान
    • महापौर इंदू देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बैठक

Arrah Budget: आरा नगर निगम के सभागार में सोमवार को महापौर इंदु देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई, इस दौरान नगर निगम बजट को पेश कर पारित किया गया। जिसमें उप महापौर पूनम देवी, नगर आयुक्त निरोज कुमार भगत, उप नगर आयुक्त मनोज कुमार, सिटी मैनेजर ओम प्रकाश सहित वार्ड पार्षद मौजूद थे। आरा नगर निगम में वर्ष 2024-25 में समर्पित इस बजट सार से स्पष्ट होगा कि नगर निगम को प्राप्त होने वाली अनुमानित राशि दस अरब एकावन करोड़ चौरासी लाख बीस हजार रूपये है। वही अनुमानित व्यय दस अरब एकावन करोड अस्सी लाख पंद्रह हजार रूपये है। वर्ष-2024-25 में चार लाख पांच हजार रूपये लाभ होने का अनुमान है।

महापौर इंदु देवी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में केन्द्र राज्य सरकार के निर्देश पर निगम बोर्ड से समय-समय पर प्राप्त स्वीकृति के आलोक में उन्हीं योजनाओं पर व्यय करने का प्रस्ताव सम्मिलित किया गया है। जिसके लिए राज्य निगम क्षेत्र की जल निकासी के लिए स्र्टाम वाटर ड्रेनेज के तहत 76.20 करोड की राशि से योजना कार्यान्वित कराने के लिए भूमि पूजन किया जा चुका है, जिसमे कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। चार करोड की राशि से एक इलेक्ट्रिक शवदाह गृह एवं दो लकड़ी का शवदाह गृह का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया है।

‘नमामी गंगे योजना’ के तहत लगभग 500 करोड़ की लागत का एसटीपी योजना का डीपीआर तैयार कराया जा चुका है। वर्तमान में इसका पर्यवेक्षण एनआइटी पटना के द्वारा जारी कर दिया गया है। महापौर ने सभी पार्षदों के लिए लैपटॉप देने की बात कही। आज की बैठक में पार्षदों के द्वारा मांग किया गया था, पेन ड्राइव में सदन में चल रहा बैठक का वीडियो फुटेज दिया जाए, जिस पर इस बजट में सभी पार्षदों का पेन ड्राइव दिया गया। आरा नगर निगम के भवन बनेगा, जिसमें महिला वार्ड पार्षद 31 व पुरुष वार्ड 16 पार्षद बैठ सकेंगे। इस साल से ट्रेड लाइसेंस के लिए अभियान चलाया जाएगा।

वार्ड पार्षद अंकित कुमार वर्मा ने घर-घर डस्टबिन उपलब्ध कराने की मांग किया। पारस सिंह ने आरा शहर का सौंदर्यीकरण करने एवं आरसीसी से बने शहर के चारों ओर बोर्ड बनाने का प्रस्ताव दिया। वार्ड पार्षद फैज अहमद ने सभी वार्डों के चौक-चौराहे पर नाम अंकित किया जाए। जाकिर हुसैन ने कहा कि वार्ड पार्षदों के बैठने के लिए नगर निगम में जगह चाहिए। संध्या देवी ने वार्ड पार्षदों का वेतन भत्ता देने की मांग की।

गायत्री देवी ने स्टेशन के टेंपो स्टैंड के पास शेड, पेयजल, रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है। रेखा जैन ने बुडको के द्वारा महापौर, उप महापौर और पार्षदों को नगर निगम के तहत ड्रेनेज सिस्टम नाला का शिलान्यास में आमंत्रण नहीं किया गया। वही रंजीत सिंह ने भी बुडको के द्वारा 78 करोड़ की लागत से एक दिन पहले बिना महापौर के शिलान्यास कर दिया गया। मौके पर राधना देवी, राखी कुमारी, संध्या सिंह कई लोग मौजूद थी।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular