Homeबिहारआरा भोजपुरFarna: छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव, सनसनी

Farna: छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव, सनसनी

बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव निवासी दिलीप तुरहा

Farna: बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में रविवार की सुबह छत की कुंडी से एक युवक का शव लटका हुआ मिला।

  • हाइलाइट :
    • परिजन द्वारा आत्महत्या करने की कही जा रही बात
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में सोमवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना (Farna) गांव में रविवार की सुबह छत की कुंडी से एक युवक का शव लटका हुआ मिला। शव मिलते ही गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पाकर बडहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं परिजन द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।

पढ़ें :- विद्यालय जा रही छात्रा को युवक ने जबरन बाइक पर बैठा किया अगवा

जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना (Farna) गांव वार्ड नंबर-7 निवासी झाबर तुरहा का 43 वर्षीय पुत्र दिलीप तुरहा है। वह पेशे से मजदूर था। इधर, मृतक के छोटे भाई इंद्रजीत तुरहा ने बताया कि सोमवार को वह मजदूरी करने के लिए आरा आया था। इसी बीच फोन द्वारा उसे सूचना मिली कि उसके बड़े भाई दिलीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर वह गांव पहुंचा, तो पहले से ही गांव वाले उसके शव को छत के कुंडी से उतार कर नीचे रखा हुआ था। जिसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

पढ़ें :- दोस्त के साथ मिलकर जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

दूसरी ओर मृतक के छोटे भाई इंद्रजीत ने अपने बड़े भाई के गांव में किसी भी व्यक्ति से विवाद की बातों से साफ इंकार किया है। हालांकि मृतक ने आत्महत्या क्यों की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपनी पत्नी दुर्गावती देवी एवं बच्चों के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में रहता था। जहां दोनों मजदूरी करते थे। पांच दिन पूर्व वह अपने पूरे परिवार के साथ वापस गांव लौटा था।

पढ़ें :- डीआईयू के तकनीकी जांच के जरिए बैंक डकैतों तक पहुंचने में सफल रही भोजपुर पुलिस

आज सुबह वह अपनी साली के बेटे के शादी में शामिल होने के लिए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव गया था। रविवार को वहां से वापस घर लौटा था। रविवार की शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद उसने गुस्से आकर अपने कमरे में जाकर कमरे का दरवाजा बंद कर गले में गमछा बांध छत की कुंडी से लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह जब काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने खिड़की से जाकर तो वह छत की कुंडी से लटका हुआ था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular